Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बाम्बे वेलवेट’ की बात करते नहीं थक रहे ऋषि

Published

on

मुंबई,अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर,बाम्बे वेलवेट,रणबीर,मुंबई फैबल्स,अनुष्का शर्मा, करण जौहर, विवान शाह

Loading

मुंबई | अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर आने वाली फिल्म ‘बाम्बे वेलवेट’ से इतने ज्यादा प्रभावित हैं कि इसके बारे बात करते थक नहीं रहे। उन्होंने फिल्म के कलाकारों की भी काफी प्रशंसा की, जिनमें उनके बेटे रणबीर कपूर भी शामिल हैं। ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, “अनुराग श्रीलंका कहां है? मेरा बचपन बाम्बे में ही बीता है। रणबीर तुम्हारा पागलपन, अनुष्का तुम्हारा पाश्र्व गायन, करण तुम्हारे ठहाके, मनीष और विवान।”

फिल्म ‘बाम्बे वेलवेट’ ग्यान प्रकाश की किताब ‘मुंबई फैबल्स’ का फिल्म रूपांतरण है, जिसमें अनुष्का शर्मा, करण जौहर, विवान शाह, रवीना टंडन और केके मेनन ने काम किया है। फैंटम फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो के संयोजन से निर्मित ‘बाम्बे वेलवेट’ 15 मई को सिनेमाघरों में आ रही है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending