Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘उत्तम विलेन’ के मॉर्निग शो रद्द

Published

on

चेन्नई,कमल-हासन-अभिनीत-फिल्म-उत्तम-विलेन,मॉर्निग-शो,कर्नाटक,आंध्र-प्रदेश,तेलंगाना

Loading

चेन्नई | कमल हासन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उत्तम विलेन’ शुक्रवार सुबह (आज) रिलीज होनी थी, लेकिन पूरे तमिलनाडु में इसके मॉर्निग शो रद्द कर दिए गए। सूत्रों के अनुसार, मॉर्निग शो फिल्म निर्माताओं और इसमें पैसा लगाने वालों के बीच पैसे संबंधी कुछ दिक्कतों के चलते रद्द किए गए।

‘उत्तम विलेन’ के वितरकों में से एक ने बताया, “अलसुबह होने वाले शो रद्द कर दिए गए हैं। फिल्म निर्माता और इसमें पैसा लगाने वालों के बीच का मसला कुछ घंटों में सुलटने की संभावना है। फिल्म शायद दिन के समय रिलीज हो।” कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी फिल्म के शो रद्द कर दिए गए। रमेश अरविंद निर्देशित ‘उत्तम विलेन’ में कमल हासन आठवीं सदी के रंगकर्मी और आधुनिक जमाने के सुपरस्टार की दोहरी भूमिका में हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending