Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

09 दिसम्बर 2015 का राशिफल

Published

on

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्‍या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन

Loading

मेष- दिन की शुरुआत आनंद-प्रमोद से होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें।

वृष- व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रियपात्र मन को प्रफुल्लित करेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन- आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ेंगे। व्यवसाय में लाभ की संभावना है।

कर्क- हताशा होने की वजह से मानसिक और शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह- आज छोटा प्रवास होगा। विदेश में रहने वालों के अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए समय अच्छा है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है।

कन्‍या– मन की द्विधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम ना रहा तो मनदुःख के प्रसंग और परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

तुला- गणेशजी कहते हैं कि आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता के कारण कार्य संपन्न करना सरल होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक- आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना घट सकती है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु- व्यवसायिक क्षेत्र में लाभदायी दिन है। लेकिन ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दें और वाणी पर संयम रखें। कार्य में पदोन्नति होगी।

मकर- आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। आय में वृद्धि का योग है। व्यापार से लाभ होगा।

कुभ- आज के दिन बौद्धिक कार्य और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की संभावना है।

मीन- गणेशजी आज आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की सलाह देते हैं। हितशत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending