Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हमला होने पर पीछे नहीं हटेगा भारत : राजनाथ

Published

on

Rajnath-Singh BSF

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत किसी को भी युद्ध के लिए नहीं उकसाएगा, लेकिन अगर कोई हमला करता है तो भारत पीछे भी नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि भारत सीमा पर गोलीबारी कर कभी भी लड़ाई के लिए किसी भी पड़ोसी देश को नहीं उकसाएगा, लेकिन कभी पीछे भी नहीं हटेगा। हमारी सेनाएं सीमापार से होने वाली गोलीबारी और बमबारी का करारा जवाब देंगी।

केंद्रीय मंत्री यहां पर सीमा सुरक्षा बल (सीमा सुरक्षा बल) की स्वर्ण जयंती संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि अखंड भारत के विकास के लिए सीमाएं सुरक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा, “बीएसएफ न केवल भूमि सीमाओं की रक्षा के लिए, बल्कि गुजरात और बांग्लादेश के साथ पानी और तटीय सीमाओं की रक्षा में भी अद्भुत काम कर रही है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने छह अस्थाई सीमा चौकियों की मंजूरी दी है। तीन सीमा चौकी बांग्लादेश की सीमा के लिए और तीन गुजरात के लिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार बीएसएफ को नवीनतम हथियार और अन्य उपकरण उपलब्ध कराएगी। केंद्रीय मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कल्याणकारी गतिविधियों के लिए बीएसएफ की सराहना की।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending