Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विदर्भ में ‘पदयात्रा’ पर निकले राहुल गांधी, किसानों से की मुलाकात

Published

on

आदिलाबाद,कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी,बेमौसम बारिश,तेलंगाना,पदयात्रा,हैदराबाद,टीडीपी

Loading

नागपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 15 किलोमीटर की ‘पदयात्रा’ शुरू की। यहां वह उन किसानों के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने फसल बर्बाद हो जाने के कारण खुदकुशी कर ली थी। राहुल बुधवार रात नागपुर पहुंचे और पदयात्रा शुरू करने के लिए गुरुवार सुबह अमरावती शहर से 50 किलोमीटर दूर गुंज गांव की तरफ रवाना हुए।

गुंज गांव की तरफ जाने के दौरान सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने उनका अभिवादन किया। राहुल ने उनमें से कुछ लोगों से बात की और उनकी समस्या को जानने की कोशिश की। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि राहुल पांच गांवों का दौरा करेंगे और बेमौसम बारिश से फसलों की बरबादी झेल चुके किसानों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हान भी मौजूद हैं।
महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है जहां फसलें बर्बाद हुई हैं और विदर्भ के अमरावती क्षेत्र में इस साल कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है। पंजाब के बाद महाराष्ट्र दूसरा राज्य है, जहां का दौरा राहुल किसानों से मिलने और केंद्र सरकार के विवादित भूमि अध्यादेश विरोधी प्रचार के लिए कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले एक दशक में अमरावती में कई किसानों ने आत्महत्या की है। सिंचाई की व्यवस्था न होने की वजह से यहां पर किसानों को सबसे ज्यादा समस्या होती है। वहीं, इस बार बेमौसम बारिश ने किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस का दावा है कि पिछले दो तीन महीनों में यहां पर 100 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। महाराष्ट्र के विदर्भ के 11 जिलों में यवतमाल को आत्महत्या का केंद्र कहा जाता था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अमरावती में यह केंद्र शिफ्ट हो गया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending