Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शारदा घोटाला : आरोप साबित हुए तो इस्तीफा दे दूंगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि अगर शारदा घोटाले में उनपर लगे सांठ-गांठ के आरोप सही साबित हो जाते हैं, तो वह अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। हेडलाइंस टुडे को दिए गए विशेष साक्षात्कार में ममता बनर्जी ने दावा किया कि इस मामले में छिपाने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है।
शारदा समूह से करीबी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “किसने कहा? पहले आपको इस बात को साबित करना होगा, आपको सबूत दिखाने होंगे। आपने अगर साबित कर दिया, मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।”

उन्होंने कहा कि इस चिट-फंट घोटाले की शुरुआत वाम दल की सरकार के समय हुई थी। उन्होंने कहा, “यह मार्कस्वादी कम्युनिष्ट पार्टी (माकपा) के समय का मामला है, वामपंथी सरकार के समय का हमारे समय का नहीं। हमने घोटाले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया। हमने न्यायिक जांच बैठाई। हमने पांच लाख लोगों का पैसा वापस किया। हमारे ऊपर आरोप लगाना सरासर गलत है।” ममता ने हालांकि कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस केंद्र में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए वामदलों के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “वामपंथ का बंगाल से खात्मा हो गया है। उनकी विचारधारा अलग है, हमारी विचारधारा अलग।” तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने के लिए धर्मनिरपेक्ष संगठन बनाकर उसकी अगुआई करनी होगी और क्षेत्रीय दलों से हाथ मिलाना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम न लेते हुए उन पर भी हमला बोला और उन पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मैं स्वार्थ की राजनीति में भरोसा नहीं रखती। मेरा मानना है कि अगर आप अच्छा काम करना चाहते हो तो लोग आपको मान्यता जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी का स्वच्छ भारत अभियान एक पुराना अभियान है। उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर वर्धमान बम विस्फोट पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे देश को सांप्रदायिकता के आधार पर बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “यह भाजपा और आरएसएस की रणनीति है। वे देश को बांटना चाहते हैं। वर्धमान विस्फोट में शामिल लोगों को मेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया न कि एनआईए ने।”  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा 2016 के बंगाल विधानसभा चुनावों को अपना अगला लक्ष्य बनाने की रपटों पर ममता ने कहा, “ये अमित शाह कौन है? मैं किसी अमित शाह को नहीं जानती।”

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending