Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऋषि कपूर ने रणबीर को शुभकामनाएं दीं

Published

on

मुंबई,अभिनेता-ऋषि-कपूर,रणबीर-कपूर,बॉम्बे-वेलवेट,ब्लॉगिंग,अनुष्का शर्मा, करण जौहर, विवान शाह, रवीना टंडन

Loading

मुंबई | दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने अभिनेता बेटे रणबीर कपूर को उनकी अगली फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 62 वर्षीय अभिनेता ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं।

फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से रणवीर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, “यह उनका रॉकेट, सिड, रॉकस्टार, बर्फी से यहां तक का सफर है। रणबीर फिल्म में अच्छे दिख रहे हैं, उम्मीद है कि फिल्म भी अच्छी होगी। ढेरों शुभकामनाएं।” अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ का दूसरा ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर और इसके कलाकारों और कर्मियों की सराहना की।”

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मुझे ट्रेलर पसंद आया है। अनुराग, फेंटम, फॉक्स, रणबीर, करण, अनुष्का और अन्य सभी का काम इस फिल्म में बेहतरीन है।” यह फिल्म ग्यान प्रकाश के उपन्यास ‘मुंबई फेबल्स’ पर आधारित है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, करण जौहर, विवान शाह, रवीना टंडन और के.के. मेनन भी नजर आएंगे। फैंटम फिल्म्स और फॉक्स स्टार इंडिया ने इस फिल्म को संयुक्त रूप से बनाया है। यह फिल्म 15 मई को रिलीज हो रही है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending