Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मोरक्को में जन्मदिन मनाएंगे बेकहम

Published

on

Loading

पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम मोरक्को में अपने जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। वह दो मई को 40 साल के हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, बेकहम ने अपने करीबी मित्रों और अपनों से सप्ताहांत खुद को काम से दूर रखने को कहा है, हालांकि, उन्होंने किसी से नहीं कहा है कि वे उत्तरी अमेरिका के शहर में छुट्टी मनाएंगे।

‘द सन’ समाचार पत्र के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, “वह सिर्फ 40 वर्ष के हुए हैं, इसलिए वह जन्मदिन खास तरीके से मनाना चाहते हैं। मोरक्को उनके दिल के काफी करीब है।”

बेकहम संभवत: माराकेच के अमानजेना रिजार्ट में ठहरहेंगे, जहां विक्टोरिया बेकहम और उन्होंने 2008 में एकबार फिर साथ जीने-मरने की कस्में खाई थीं।

बेकहम के मेहमानों में गार्डन रामसे, टॉम क्रुज, गाय रिची, लिव टेलर और उनके ब्वॉय फ्रेंड डेव गार्डनर होंगे। मेहमानों में बेकहम के मेनचेस्टर युनाइटेड टीम के साथी खिलाड़ी गैरी नेविले भी शामिल हो सकते हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending