Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल भूकंप में 66 लाख लोग प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र

Published

on

Nepal_People

Loading

काठमांडू। नेपाल में विनाशकारी भूकंप से 66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने काठमांडू में रविवार को यह जानकारी दी।

भूकंप से माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ, जिससे एवरेस्ट पर बनाए गए शिविर नष्ट हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, “मानूसन के तेजी से आने की वजह से राहत और बचाव अभियानों में बाधा आ सकती है।” संयुक्त राष्ट्र आपदा आकलन दल के सहयोग के साथ संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कॉर्डिनेटर का कार्यालय और अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां नेपाल सरकार के नेतृत्व में काम करेंगी।

यह दल शनिवार को आए भूकंप में प्रभावितों की तत्काल मदद को पहचानकर उसका आकलन करने के लिए रविवार को काठमांडू पहुंच गया। संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कॉर्डिनेटर जैमी मैकगोलड्रिक ने कहा, “हम इस दुखद त्रासदी में नेपाल सरकार का सहयोग करने को तैयार हैं।” उन्होंने कहा, “यह जरूरी है कि हम तीव्र और प्रभावी कदम उठाएं। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आगे किसी की मौत न हो और अधिक जरूरतमंदों की मदद करने को प्राथमिकता दी जाए।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending