Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वीजा ऑन अराइवल बौद्घ सर्किट के लिए लाभकारी

Published

on

Loading

 लखनऊ| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को आस्ट्रेलिया में वीजा ऑन अराइवल नीति की घोषणा से उप्र के बौद्घ सर्किट में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलने की सम्भावना है। यह बात यहां पर्यटन क्षेत्र के जानकारों ने कही। मोदी ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीजा ऑन अराइवल नीति की बात कही थी।

उप्र के पर्यटन उप निदेशक पी.के. सिंह ने  कहा कि प्रधानमंत्री के वीजा सरलीकरण नीति से केवल बौद्घ सर्किट में ही नहीं, बल्कि उप्र के ताज व ब्रज गलियारे में भी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। बौद्घ सर्किट में न केवल आस्ट्रेलिया के पर्यटकों के आने की राह आसान होगी, बल्कि दक्षिण पूर्व एशिया के आस्ट्रेलिया में बसे हुए लोगों के भारत आने की राह भी आसान होगी। बौद्घ सर्किट में आने वाले पर्यटकों में चीन, ताइवान, मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे देशों के आस्ट्रेलिया में बसे लोगों की संख्या कम रही है।

आस्ट्रेलिया में भारत सहित बौद्ध देशों के बसे प्रवासी नागरिक बौद्घ सर्किट में धार्मिक कारणों से आना चाहते हैं। बुद्घ की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर व ज्ञान प्राप्ति स्थल बोधगया समेत बुद्घ से जुड़े कपिलवस्तु, कुशीनगर, सारनाथ, श्रावस्ती को सहेजकर सरकार ने बौद्घ सर्किट का रूप दिया है। बुद्घ की जन्मस्थली लुंबनी नेपाल में भारतीय सीमा से कुछ मीलों की दूरी पर है। आस्ट्रेलिया में बसे विभिन्न देशों के नागरिक धार्मिक कारणों से बौद्घ सर्किट में आना तो चाहते हैं, पर कठिन वीजा प्रक्रिया एक बड़ी बाधा बन जाती है। कुशीनगर स्थित इंपीरियल होटल के प्रबंध निदेशक संजीव माथुर ने फोन पर कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के इस घोषणा से बौद्घ सर्किट के पर्यटन कारोबार में उछाल आएगा।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending