अन्तर्राष्ट्रीय
ईरान की तेल पर निर्भरता न्यूनतम स्तर पर : रूहानी
तेहरान | ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा कि मौजूदा ईरानी वर्ष (21 मार्च से शुरू) में तेल पर ईरान की निर्भरता अपने न्यूनतम स्तर तक चली जाएगी। ‘प्रेस टीवी’ की रपट के अनुसार, रूहानी ने यहां सेना के शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने परमाणु कार्यक्रम की वजह से देश पर लगाए गए प्रतिबंधों और तेल कीमतों में गिरावट से उत्पन्न वित्तीय समस्याओं के बावजूद प्रशासन पिछले दो साल में अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने में सफल रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ पड़ोसी देशों ने तेल कीमतों में गिरावट के लिए साजिश रची है, लेकिन उनका यह कदम उन पर ही भारी पड़ा। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन ने पिछले दो साल में देश के विकास के लिए बजट बढ़ाया है। ईरान के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कच्चे तेल का भंडार है। ईरान के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार भी है। तेल की कीमतें 2014 की गर्मियों से लगभग आधी घट गई हैं और यह मौजूदा समय में 60 डॉलर प्रति बैरल पर है।
अन्तर्राष्ट्रीय
इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, दो हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर, तीन नागरिक घायल
नई दिल्ली। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक जख्मी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसराइल की फौज ने दो मिसाइलों से बॉर्डर इलाके के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक जख्मी हो गए हैं।
एक दूसरे इसराइली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक दूसरे सदस्य मारा गया और एक नागरिक जख्मी हो गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश