Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नागपुर, मुंबई में भूंकप के हल्के झटके

Published

on

नागपुर-मुंबई,महाराष्ट्र,नेपाल,मुख्यमंत्री-देवेंद्र-फडणवीस,बोरीवली,बांद्रा

Loading

नागपुर/मुंबई | महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।गौरतलब है कि नेपाल में शनिवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया और इसके झटके भारत के भी विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए हैं। नागपुर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह नगर है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी यहीं है। जबकि मुंबई देश की व्यावसायिक राजधानी है। इन दोनों शहरों में न तो किसी तरह का नुकसान हुआ है और न ही लोगों में कोई दहशत है।

मुंबई के बोरीवली और दहिसर उपनगर में 2.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जबकि बांद्रा में तीव्रता अधिक थी। बांद्रा में फिल्मी हस्तियों, उद्योगपतियों और विदेशी नागरिकों के घर हैं। इनके अतिरिक्त राज्य के किसी शहर या हिस्से में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं, जबकि उत्तर, पूर्व और पश्चिमी भारत शनिवार को भूकंप के हल्के तथा तेज झटकों से हिल गए।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending