Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : विधानसभा में गौहत्या के मुद्दे पर हंगामा

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को राज्य में गौकशी एवं बदहाल प्राथमिक स्कूलों का मुद्दा हावी रहा। सदन की बैठक शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों और संसदीय कार्यमंत्री आजम खां के बीच गौ हत्या के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। इस बीच सदन की कार्यवाही 50 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों ने सूबे में बदहाल पड़े प्राथमिक स्कूलों व गौ हत्या का मुद्दा उठाया। गौ हत्या के मुद्दे पर भाजपा की ओर से सदन में उप नेता सतीश महाना ने सरकार से पूछा कि क्या पशुओं की अवैध हत्याएं रोकने के लिए राज्य सरकार ने कोई नीति बनाई है? इस पर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने कहा कि चुनाव के दौरान जो लोग गुलाबी क्रांति की बात कर रहे थे, अब वे लोग कहां चले गए?

आजम ने कहा, “चुनाव के दौरान गुलाबी क्रांति की बात कही गई थी। हम तो कहते हैं कि केंद्र सरकार मांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दे तो पशुओं की अवैध हत्याएं अपने आप रुक जाएंगी।” आजम ने कहा कि भाजपा गौ हत्या के मुद्दे को उठाकर सिर्फ नौटंकी कर रही है। अगर भाजपा सच में गौहत्या को लेकर इतनी संजीदा है जो उसे मांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

आजम के इस जवाब का भाजपा सदस्यों ने जमकर विरोध किया। भाजपा नेता सुरेश खन्ना की अगुवाई में कई सदस्य अध्यक्ष के आसन के करीब आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने गौहत्या को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा सदन में एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की। इस बीच आजम खां और भाजपा सदस्यों के बीच बढ़ती तकरार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि यदि सदन में इस मुद्दे पर कोई प्रस्ताव आएगा तो वह सिर्फ गौ हत्या पर ही केंद्रित नहीं होगा, उसमें अन्य मुद्दे भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद भी भाजपा सदस्यों और आजम के बीच नोंक-झोंक का दौर जारी रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही करीब 50 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending