अन्तर्राष्ट्रीय
कादरी ने इमरान की पार्टी से गठबंधन तोड़ा
इस्लामाबाद| पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) प्रमुख मौलाना ताहिरुल कादरी ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से गठबंधन तोड़ लिया है। कादरी ने यहां पार्टी सम्मेलन में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “वे लोग जो यथा स्थिति का हिस्सा हैं और खुद भी भ्रष्ट हैं, हमारे सहयोगी नहीं बन सकते।”
समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया कि मॉडल टाउन की घटना के लिए संयुक्त जांच दल का गठन व्यर्थ था। पंजाब सरकार ने घटना के संबंध में एक भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया।
कादरी ने सांप्रदायिक द्वेष फैलाने वालों को सजा-ए-मौत दिए जाने का आह्वान करते हुए दावा किया कि कुछ लोगों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद ही स्थिति में सुधार हो सकता है।
उन्होंने कहा कि न तो लोकतंत्र न ही सैन्य शासन ने कभी पाकिस्तान की अवाम की मदद की है।
उन्होंने कहा, “हमने कभी भी पाकिस्तान में लोकतंत्र को नहीं पाया, एक दिन के लिए भी नहीं।”
उल्लेखनीय है कि 17 जून को लाहौर के मॉडल टाउन स्थित मिनहाजुल कुरान सचिवालय में पीएटी समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में 14 लोग मारे गए थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। घटना में कई लोग घायल भी हुए थे।
अन्तर्राष्ट्रीय
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।
जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।
गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।
-
आध्यात्म3 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
उत्तराखंड2 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल1 day ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म1 day ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी