Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जैकलिन की दोहरी भूमिका बनाएगी मुरीद : भूषण

Published

on

Loading

आगामी फिल्म ‘रॉय’ में अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज की दोहरी भूमिका दर्शकों को अपना मुरीद बना लेगी। यह कहना है, फिल्म के निर्माता भूषण कुमार का। ‘रॉय’ में जैकलिन दो अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगी। एक में वह फिल्म निर्देशक होंगी और दूसरी में कला फिल्म की निर्देशक। फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर भी हैं।

भूषण ने एक बयान में कहा, “जैकलिन पहली बार दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। उनकी दोनों भूमिकाएं एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा होंगी और यह दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगी।”

विक्रमजीत सिंह निर्देशित ‘रॉय’ फिलहाल मुंबई में फिल्माई जा रही है।

यह अगले साल 13 फरवरी को रिलीज होनी है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending