Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लैला के जीवन में संघर्षों की कहानी है “मार्गरिटा विद स्ट्रॉ “

Published

on

Loading

फिल्म का नाम – ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रा’
स्टारकास्ट – रेवती, कल्कि कोचलिन, सयानी गुप्ता
डायरेक्टर – शोनाली बोस
प्रोड्यूसर – शोनाली बोस, निलेश मनियार
संगीत – मिकी मेक्लेरी
जॉनर – इमोशन ड्रामा
१७ अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म  ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रा’। शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी फिल्म है।  इस फिल्म में रेवती, कल्कि कोचलिन, सयानी गुप्ता, कुलजीत सिंह और हुसैन दलाल ने अहम किरदार निभाए हैं। शोनाली ने लैला किरदार के  माध्यम से संबंधों और भावनाओं की परतदार कहानी रची है।
कहानी का संक्षेप 
‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रा’ एक इमोशनल कहानी है जिस सफर में गुजरते हुए आप कल्कि की भावनाएं और दुख को खुद महसूस करने लगेंगें। फिल्म में लैला यानी कल्कि कोचलिन सेलिब्रल पेल्सी की शिकार युवती है। इस बीमारी में आदमी के अंगों को हिलाने-डुलाने में परेशानी पैदा होती है, लेकिन दिमागी रूप से वो आम इंसान की तरह ही होता है। प्रेम और रोमांस की चाहत उसके अंदर भी होती है। कुछ इसी तरह से लैला को भी म्यूजिक में इंटरेस्ट होता है।  जिस रूचि के चलते लैला अपने म्यूज़िक बैंड के लिए गीत लिखती हैं। लैला अपनी मां (रेवती) के बहुत नजदीक हैं। एक तरह से कहा जाए कि उसकी मां उसकी सुख-दुख की साथी होती हैं। लेकिन उसके साथ उसकी माँ का लगाव और प्यार साथ ही उसकी इस बिमारी के रहते उसे किस तरह की परेशानियों से गुज़रना पड़ता है यह देखने के लिए आपको थियेटर में जाकर फिल्म देखनी होगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending