Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में पेट्रोल, डीजल 30 फीसदी से अधिक महंगा

Published

on

Loading

लंदन| इंडोनेशिया की सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत 30 फीसदी से अधिक बढ़ा दी है। यह जानकारी मंगलवार को एक मीडिया रपट से मिली। इस कदम का मकसद 2015 में सरकारी खर्च में आठ अरब डॉलर से अधिक की बचत करना है। बीबीसी के मुताबिक कीमतें प्रति लीटर 2,000 रुपिया (इंडोनेशिया की मुद्रा) यानी 0.16 डॉलर बढ़ाई गई हैं।

इस वृद्धि के बाद पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 8,500 रुपिया और डीजल की कीमत प्रति लीटर 7,500 रुपिया हो गई है।

इंडोनेशिया उन देशों में शामिल है, जहां पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता है। दोनों ईंधनों पर इंडोनेशिया में भारी सब्सिडी दी जाती है।

इस फैसले के बाद जकार्ता में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं।

इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा है कि इस फैसले से सरकार की वित्तीय स्थिति सुधरेगी और व्यापार संतुलन में सुधार होगा।

राष्ट्रपति ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, “देश का अवसंरचना, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए बजट की जरूरत थी। लेकिन देश में इसका उपयोग ईंधन सब्सिडी पर हो रहा था।”

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending