Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : पूर्वोत्तर क्षेत्र में प्रलय बनकर आई आंधी, बारिश

Published

on

पूर्णिया-बिहार,बारिश,ओलावृष्टि,ग्रामीण,सब्जी,मूंग,मक्का,आम,लीची,पंचायत,मुख्यमंत्री-नीतीश-कुमार

Loading

पूर्णिया (बिहार)| बिहार के पूवरेत्तर क्षेत्र वासियों के लिए मंगलवार रात किसी प्रलय से कम नहीं थी। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने यहां भारी तबाही मचाई है। आंधी ने 25 हजार घरों को नुकसान पहुंचाया एवं 42 लोगों की जानें लीं। पूर्णिया जिला शुरू होते ही तबाही के मंजर देखने को मिल रहे हैं। मक्की की फसल जमीन पर पड़ी है। ग्रामीण आंधी में उजड़े घरों की मरम्मत में लगे हुए हैं। वे कहते हैं कि 45 मिनट में सब बर्बाद हो गया। पूर्णिया जिले के सर्वाधिक प्रभावित डगरूआ प्रखंड के हरखेली गांव के पंकज यादव ने कहा, “75 साल में ऐहनो तबाही नाय देखने रहिए। करजा लेईके खेती करलिए सबे बर्बाद होई रहिए।” उन्होंने कहा कि 45 मिनट तक रही आंधी ने सब छीन लिया। किसानों के लिए तो यह दोहरी मार है। आंधी के बाद हुई बारिश-ओलावृष्टि में खेत में लगी गेहूं, सब्जी, मूंग, मक्का, आम, लीची सहित अन्य फसल भेंट चढ़ गईं। किसानों ने कहा कि 50 से 500 ग्राम वजनी ओले पड़े।

आंधी-बारिश में डगरूआ प्रखंड की अधखेली पंचायत में सबसे अधिक जानें गईं। पूरी पंचायत में मातम छाया हुआ है। लोग एक-दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं। हरखेली गांव के मोहम्मद अशफाकके लिए तो वो आंधी किसी कहर से कम नहीं थी। अशफाक का कच्चा घर था, जो आंधी में गिर गया, जिसमें दबने से उसके बेटे व बेटी की मौत हो गई। वह रुं धे गले से कहते हैं कि अल्लाह किसी को ऐसा दिन न दिखाए। उन्होंने कहा, “इस आंधी ने सब कुछ छीन लिया।” इतना कहते ही उनका गला भर्रा गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राज्य के मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, कटिहार, किशनगंज, दरभंगा और मधुबनी जिले में चक्रवाती तूफान से 25 हजार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। बुधवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हालात जानने के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत की। उन्होंने हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending