Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

चिली के खिलाफ दोस्ताना मैच में नहीं खेल सकेंगे सुआरेज

Published

on

Loading

मोंटेवीडियो| उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज चिली के साथ होने वाले दोस्ताना मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। चार महीने का प्रतिबंध झेलने के बाद हाल ही में एफसी बार्सिलोना के साथ जुड़ने वाले सुआरेज पेशेवर करार के लिए स्पेन चले गए हैं।

मंगलवार को होने वाले मुकाबले के लिए राष्ट्रीय कोच ऑस्कर तबारेज ने सुआरेज के स्थान पर दिएगो रोलान को टीम में शामिल किया है।

उरुग्वे फुटबाल संघ ने कहा है कि उसने टबारेज से कहा है कि वह पेनाल्टी के तौर पर आठ अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हिस्सा नहीं लेने का प्रतिबंध झेल रहे सुआरेज के स्थान पर किसी अन्य स्ट्राइकर को आजमाए।

सुआरेज पर विश्व कप के दौरान विपक्षी खिलाड़ी को दांत काटने के आरोप में प्रतिबंध लगाया गया है। आठ मैचों का प्रतिबंध इस खिलाड़ी को चिली की मेजबानी में होने वाले कोपा अमेरिका कप-2015 से दूर कर देगा।

इसी क्रम में फीफा ने सुआरेज पर चार महीने तक फुटबाल से जुड़ी हर एक गतिविधि से दूर रहने का प्रतिबंध लगाया था।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending