Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गोवा : संदिग्ध अवस्था में 2 युवक के शव बरामद

Published

on

Loading

पणजी| गोवा के एक गांव में एक जन्मदिन पार्टी के बाद दो युवकों की मौत का मामला विवादों में घिर गया है। ऐसी आशंका है कि युवकों ने पार्टी में अत्यधिक मात्रा में मादक पदार्थो का सेवन किया था। युवकों की मौत राजधानी पणजी से 40 किलोमीटर दूर मरिना-कटरेरिम में सोमवार को हुई। यह स्थान मादक पदार्थो से संबंधित गतिविधियों के लिए कुख्यात है।

मृतकों की पहचान पराग रैकर (26) और रोडसन मोंटेइरो (21) के रूप में हुई है, जो एल्स्टन डीमेलो नाम के युवक की जन्मदिन की पार्टी में गए थे। सोमवार तड़के हुई इस पार्टी में 40 लोग शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि रैकर और मोंटेइरो को पार्टी के बाद शराब की बोतलों, सिगरेट और मादक पदार्थ जैसे दिखने वाले सफेद पाउडर के बीच अचेत अवस्था में पाया गया था।

विपक्ष का दावा है कि मादक पदार्थ संबंधी गतिविधियों में पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण गोवा के अंदरूनी क्षेत्रों में एवं तटीय इलाकों में खुले आम मादक पदार्थो का लेन-देन और इस्तेमाल होता है।

वहीं, पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है, जो मंगलवार को आ सकती है।

पुलिस उपाधीक्षक मोहन नायक ने संवाददाताओं को बताया, “हम मादक पदार्थो के नजरिए से मामले की छानबीन कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि दोनों शवों के शरीर में मिले पदार्थ को जांच के लिए हैदराबाद की साइंस लैबोरेटरी में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण गोवा) शेखर प्रभुदेसाई के मुताबिक, दोनों युवकों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक पुलिस को सौंपी जाएगी।

उन्होंने कहा, “हम इस घटना के बाबत मंगलवार दोपहर के बाद आपको ज्यादा जानकारी दे पाएंगे।”

उधर, कटरेरिम से कांग्रेस विधायक एलेक्सो रेजीनाल्डो ने आईएएनएस से कहा, “क्षेत्रीय विधायक होने के नाते मैंने घटनास्थल का मुआयना किया, वहां मादक पदार्थो की गंध फैली थी। यदि पुलिस इस नजरिए से जांच करने में नाकामयाब रहती है, तो हम प्रदर्शन करेंगे।”

उन्होंने कहा, “मादक पदार्थो से संबंधित मामले अब तट से आगे बढ़कर गोवा के अंदरूनी इलाकों में पैठ बना रहे हैं। यह खतरे का संकेत है और इसे रोकने की जरूरत है।”

 

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending