Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बॉम्बे वेलवेट’ 15 मई, 2015 को होगी प्रदर्शित

Published

on

Loading

सिने प्रेमियों के चहेते अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ अगले साल 15 मई को प्रदर्शित होगी। अनुराग कश्यप निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

अनुराग ने एक बयान में कहा, “हम सभी अगले साल 15 मई को ‘बॉम्बे वेलवेट’ के प्रदर्शन के लिए कमर कस रहे हैं। फिल्म के अधूरे काम पूरा करने के लिए थोड़े समय की जरूरत पड़ी और अब हमने प्रदर्शन का दिन तय कर लिया है।”

‘बॉम्बे वेलवेट’ फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज की पेशकश है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय सिंह ने एक बयान में कहा, “बॉम्बे वेलवेट’ एक बेहद खूबसूरत फिल्म एवं मुंबई की पृष्ठभूमि लिए एक प्यारी प्रेम कहानी है। यह रणबीर, अनुष्का और करण के बेहतरीन अभिनय वाली एक प्रमाणिक और अच्छी फिल्म है।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending