Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

यामी ने ‘विकी डोनर’ के लिए बोला, थैंक्यू

Published

on

yamigautam

Loading

मुंबई। शुक्राणु दान जैसे संवेदनशील विषय को मजेदार तरीके से सबके सामने लाने वाली ‘विकी डोनर’ फिल्म की रिलीज को सोमवार को तीन साल पूरे हो गए। इसमें अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना और यामी गौतम मुख्य भूमिका में थे।

यामी ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, “हैप्पी ‘विकी डोनर’ दिवस! आपके प्यार व इसे चलन बनाने के लिए ढेर सारा शुक्रिया। शूजीत सरकार सर को हमेशा बहुत-बहुत धन्यवाद।” शूजीत सरकार निर्देशित एवं जॉन अब्राहम निर्मित ‘विकी डोनर’ (2012) बांझपन, शुक्राणु दान और कृत्रिम गर्भाधान के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें यामी ने एक बंगाली युवती की भूमिका निभाई, जिसे विकी अरोड़ा (आयुष्मान) से प्यार हो जाता है। विकी शुक्राणु दानकर्ता है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending