मनोरंजन
काजल, अमाला भी गौरांग के परिधानों पर मोहित
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर, विद्या बालन एवं किरन खेर के बाद अब काजल अग्रवाल और अमाला पॉल जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां भी फैशन डिजाइनर गौरांग शाह के परिधानों पर लट्टू हो गई हैं। हाल में एक लांचिंग कार्यक्रम में अमाला पॉल, गौरांग के ‘चंदबाली’ संग्रह के हरे रंग के परिधान में नजर आईं। उन्होंने एक बयान में लिबास की तारीफ करते हुए कहा, “यह लालित्यपूर्ण परिधान पसंद है। गौरांग आप असल मायने में प्रतिभावान हैं। आपका शुक्रिया।”
वहीं, हाल में एक लांचिंग कार्यक्रम में काजल, गौरांग की बंधेज इक्कत कांजीवरम साड़ी में नजर आईं। यह साड़ी 16वीं सदी की मंदिर कला से प्रेरित थी।
गौरांग ने एक बयान में कहा, “मेरे परिधान संग्रह फैशन में आगे बढ़ रही महिलाओं की स्तुति हैं। वे फैशन प्रचलनों को प्रेरणा देती हैं। मुझे बेहद खुशी है कि खूबसूरत काजल और अमाला ने मेरे महीन काम वाले इन लिबासों को पहना और हाथ से बुने डिजाइनों की तारीफ की।”
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन