Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र में तापमान गिरा, सुबह खुशनुम

Published

on

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य जिलों में मंगलवार सुबह धूप निकली। हालांकि सोमवार रात को राज्य के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार रात राज्य का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। मंगलवार को भी तापमान में गिरावट के आसार हैं।

गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में कई स्थानों पर तापमान में और गिरावट आ सकती है और दिन के समय धुंध भी छाई रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 12 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 11 डिग्री और गोरखपुर का 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending