Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल : सुपर किंग्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

Published

on

अहमदाबाद,राजस्थान-रॉयल्स,चेन्नई-सुपर-किंग्स,अजिंक्य-रहाणे,संजू-सैमसन,स्टीवन-स्मिथ,ब्रेंडन-मैक्लम,ड्वायन-स्मिथ,सुरेश-रैना

Loading

अहमदाबाद | चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने रविवार को सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में 15वें लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रॉयल्स अब तक आईपीएल-8 में अपने चारों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर हैं, जबकि लगातार तीन मैच जीत चुके सुपर किंग्स यह मैच जीतकर शीर्ष से उन्हें अपदस्थ करना चाहेंगे।

सुपर किंग्स ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को जिस अंदाज में हराया वह रॉयल्स के गेंदबाजों के लिए चेतावनी देने वाला है। मुंबई से मिले 184 रनों के बड़े लक्ष्य को सुपर किंग्स ने 20 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया था। दूसरी ओर सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स अपने आखिरी मैच में 127 रनों के बेहद सामान्य लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल कर सके थे। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमें : 

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), करुण नायर, स्टुअर्ट बिन्नी, दीपक हुड्डा, जेम्स फॉल्कनर, क्रिस मोरिस, टिम साउदी, धवल कुलकर्णी, प्रवीण ताम्बे।

चेन्नई सुपर किंग्स : ब्रेंडन मैक्लम, ड्वायन स्मिथ, सुरेश रैना, फॉफ दू प्लेसिस, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवीचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, ईश्वर पांडेय, आशीष नेहरा।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending