Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लंदन : शाहरुख खान ने जीता एशियन अवॉर्ड

Published

on

लंदन,बॉलीवुड-सुपरस्टार-शाहरुख-खान,द-एशियन-अवॉर्ड्स,वन-डायरेक्शन,फैशन,इरफान-खान,अनुपम-खेर

Loading

लंदन | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को यहां पांचवे वार्षिक ‘द एशियन अवॉर्ड्स’ समारोह में सिनेमा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यहीं नहीं, शाहरुख यहां गायक जाएन मलिक के साथ पार्टी करते भी देखे गए। जाएन लोकप्रिय संगीत बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य हैं।

अवॉर्ड समारोह यहां ग्रोसवेनोर हाउस होटल में शुक्रवार को आयोजित किया गया था। शाहरुख ने कहा कि वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं और इस सम्मान के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा, “मैंने कई बार कहा है कि मेरी यह शोहरत दक्षिण पूर्वी एशिया के लोगों की बदौलत है, जो पूरी दुनिया में फैले हुए हैं और जिनकी वजह से भारतीय सिनेमा और मेरी दुनिया भर में पहचान है। मैं सभी एशियन अवॉर्ड विजेताओं को बधाई देता हूं।”

शाहरुख ने एक बयान में कहा, “एशिया में प्रतिभाओं की भरमार है। यहां के लोगों ने बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं। डॉ. अमर बोस हों, हिंदुजा ब्रदर्स हों या जाएन मलिक। मैं विभिन्न क्षेत्रों के मेहनती लोगों के इस खूबसूरत जश्न का हिस्सा बनकर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं, जो अपने-अपने क्षेत्र में एक समान जुनून से काम करते हैं।” उद्योगपति पॉल सागू द्वारा शुरू किए गए समारोह की मेजबानी फैशन आइकन गोक वान ने की। इससे पहले इरफान खान, अनुपम खेर और यश चोपड़ा जैसे भारतीय यह सम्मान पा चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending