Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सिद्धू को काबू में रखे भाजपा : अकाली दल

Published

on

Loading

चंडीगढ़| पंजाब में सत्ताशीन शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष कमल शर्मा से भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर अपना विरोध जताया। अकाली दल के सचिव और पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने शर्मा से मुलाकात की और रविवार को लुधियाना में एक धार्मिक कार्यक्रम में सिद्धू की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध जताया। अकाली नेताओं ने भाजपा से सिद्धू को काबू में रखने को भी कहा।

सिद्धू ने एक सभा को संबोधित करते हुए खुले तौर पर लोगों से कहा था कि अगले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट और बुरी ताकतों को पंजाब से उखाड़ फेंकना होगा। सिद्धू ने हालांकि किसी पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया था लेकिन उनका सीधा इशारा अकाली दल के नेताओं की ओर था।  चीमा ने शर्मा से आग्रह करते हुए कहा कि वह इस मामले को पार्टी आलाकमान तक पहुंचाएं, ताकि सिद्धू पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा, “सिद्धू की आपत्तिजनक टिप्पणी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की उस बात की अवमानना है जिसमें पंजाब में अकाली दल को समर्थन बनाए रखने की घोषणा की गई थी।”

चीमा ने कहा, “सिद्धू का कृत्य असहनीय है और गठबंधन धर्म के खिलाफ है।” पंजाब में 2007 से अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार है। अकाली दल भाजपानीत केंद्र सरकार में भी सहयोगी है। चीमा ने कहा, “इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी भाजपा और अकाली गठबंधन के बीच कड़वाहट पैदा कर रही हैं। मुझे आशा है कि भाजपा आलाकमान इस मामले को गंभीरता से लेगा।” सिद्धू ने हाल में हुए हरियाणा चुनाव में भी प्रचार करते हुए बादल और अकाली दल की आलोचना की थी।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending