मनोरंजन
‘नच बलिए 7’ की जोड़िया असली : मर्जी पेस्तोंजी
आमतौर पर ऐसा मान लिया जाता है कि गैरविवाहित जोड़े डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में प्रतिभाग करने के लिए खुद को ‘जोड़े’ की तरह दिखाते हैं, लेकिन शो के जज एवं कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी का कहना है कि ‘नच बलिए 7’ की सभी जोड़िया ‘असली’ हैं। ‘नच बलिए 7’ में उपेन पटेल व करिश्मा तन्ना, नेहा सक्सेना व शक्ति अरोड़ा, रश्मि देसाई व नंदिश संधू और अमृता खानविलकर व हिमांशु मल्होत्रा जैसी जोड़ियां ठुमके लगाती नजर आएंगी। मर्जी कहते हैं कि ये जोड़िया दिखावटी या नकली हैं।
मर्जी ने आईएएनएस को बताया, “हमने हमेशा लोगों से सुना है कि वे (प्रतिभागी जोड़ियां) सिर्फ शो के लिए जोड़ी बनाते हैं या एकजुट होते हैं। शो खत्म होने के बाद वे अपनी-अपनी राहें पकड़ लेते हैं। हमने देखा है कि ये सभी असली जोड़िया हैं।”
उन्होंने कहा, “मुझे कुछ भी दिखावटी या बनावटी करना पसंद नहीं है। कुछ प्रतिभागी शादीशुदा हैं, कुछ ने एक-दूसरे से सगाई की हुई है और कुछ का प्यार परवान चढ़ रहा है। शायद वे सिर्फ तीन महीने से डेटिंग कर रहे हों, लेकिन ऐसा कतई नहीं है कि उन्होंने शो नजदीक आते देख पिछले सप्ताह ही एक-दूसरे से डेटिंग शुरू की।”
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल24 hours ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर