Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

न्यूयार्क में दिखाई जाएगी ‘फूलन देवी : द बैंडिट क्वीन’

Published

on

Loading

वाशिंगटन| युगांडा में जन्मे भारतवंशी संगीतकार शिरीष कोरडे की मल्टी मीडिया चैंबर ओपेरा ‘फूलन देवी : द बैंडिट क्वीन’ का प्रदर्शन 26-27 जून को न्यूयार्क में होने वाला है। अनुश्री रॉय के लेखन और टॉम डायमंड के निर्देशन से सजा यह रंगमंच शो एल्विन एली सिटीग्रुप थियेटर में प्रस्तुत किया जाएगा। शो के प्रस्तुतकर्ता इंडो अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल और डा कापो चैंबर प्लेयर्स हैं।

एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, यह शो संगीत और दृश्य का शानदार संगम है, जो फूलन देवी के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

फूलन देवी की मौत 37 साल की उम्र में हुई थी। गुरबत में जन्मी और पली-बढ़ी फूलन का विवाह बचपन में ही हो गया था, जिसे पूरे जीवन में प्रताड़ना झेलनी पड़ी। बाद में चंबल के डकैतों द्वारा अगवा कर ली गई फूलन हालात वश खुद भी बहुत बड़ी डकैत बन गई थी। हालांकि बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया था, जेल में रही थी और सांसद भी बनी थी। लेकिन वर्ष 2001 में उनकी नई दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शिरीष कोरडे एशियाई एवं समकालीन पाश्चात्य पारंपरिक संगीत में पारंगत हैं। विशेषकर भारतीय शास्त्रीय संगीत, ओपेरा, जैज और हिप हॉप में उन्हें महारत हासिल है।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending