Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री ने सहायक के इस्तीफे पर सफाई दी

Published

on

श्रीपद नाइक, नरेंद्र मोदी, फेसबुक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोवा, संजय जोशी

Loading

पणजी| केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने कहा है कि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर उनके निजी सचिव नितिन सरदारे इस्तीफे के लिए कहा गया। संजय जोशी के जन्मदिन की बधाई से संबंधित पोस्टरों से कथित संबंध होने के कारण सरदारे को बर्खास्त करने के बाद से श्रीपद नाइक सुर्खियों में हैं। जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी माने जाते हैं। फेसबुक पर मंगलवार देर रात अपलोड किए गए एक पोस्ट में नाइक ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सरदारे ने जोशी को जन्मदिन की बधाई देने वाले पोस्टर लगवाए थे अथवा नहीं। जोशी पहले मोदी के सहयोगी थे, फिर प्रतिद्वंद्वी बने और अब वे विरोधी हैं। नाइक ने यह पोस्ट सरदारे की अचानक बर्खास्तगी की मीडिया में आई रपटों के बाद की।

नाइक ने मंगलवार रात 11 बजे के करीब फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, “पार्टी ने मुझे बताया कि उन पर अनुशासनहीनता का आरोप है और इसीलिए उन्हें इस्तीफा देना होगा। इसीलिए मैंने उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।” मीडिया रपटों में पहले कहा गया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व ने उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन्होंने छह अप्रैल को जोशी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। इनमें सरदारे का नाम भी शामिल है। सरदारे कई वर्षो से नाइक के सहयोगी हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और गुजरात भाजपा में नरेंद्र मोदी के समकालीन संजय जोशी पिछले कुछ वर्षो में नरेंद्र मोदी के कड़े आलोचक के रूप में उभरे हैं। नाइक ने हालांकि कहा कि वह एक धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए गोवा में हैं और उन्हें जोशी के जन्मदिन के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

नाइक ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मैंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सुबह से अपने बारे में जन्मदिन की बधाई के संबंध में कुछ पोस्टर और बैनर लगे होने की खबरें चलते हुए देखी, जिनमें मेरे बारे में गलत जानकारी दी जा रही थी। मैं एक बात साफ कर दूं कि इस मामले में मेरा कोई हस्तेक्षप नहीं है, और कुछ समाचार चैनल गलत जानकारी दे रहे हैं। मैं पांच अप्रैल से 12 अप्रैल तक एक धार्मिक समारोह के लिए गोवा में था।” उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता कि नितिन सरदारे ने संजय जोशी के जन्मदिन पर पोस्टर लगवाए थे अथवा नहीं।”

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending