Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महाराष्ट्र उपचुनाव : शिवसेना, राकांपा की सीटें बरकरार

Published

on

मुंबई-सांगली,महाराष्ट्र,विधानसभा-उपचुनाव,शिवसेना,राकांपा,एआईएमआईएम,मुख्यमंत्री-आर-आर-पाटिल,कांग्रेस,अशोक-चव्हाण

Loading

मुंबई/सांगली | महाराष्ट्र में दो सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में शिवसेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। बांद्रा सीट पर जहां शिवसेना उम्मीदवार तृप्ति सावंत ने जीत दर्ज की, वहीं सांगली जिले के तासगांव सीट पर राकांपा की सुमन पाटिल ने जीत दर्ज की।

शिवसेना के दिवगंत नेता बाला सावंत की पत्नी तृप्ति ने 19,000 वोटों के अंतर से पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को हराया। इस सीट पर मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुसलिमीन (एआईएमआईएम) के राजा राहबर खान तीसरे स्थान पर रहे। पूर्व उप मुख्यमंत्री आर.आर.पाटिल की विधवा सुमन पाटिल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्वप्निल पाटिल को 112,000 लाख मतों के अंतर से हराया। बांद्रा पूर्व सीट पर चुनाव शिवसेना के कद्दावर नेता और विधायक बाला सावंत के निधन के कारण आवश्यक हो गया था। वहीं तासगांव सीट पर चुनाव विधायक व पूर्व उप मुख्यमंत्री आर.आर.पाटिल के निधन के कारण आवश्यक हो गया था।

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “हम इस जीत को बांद्रा के लोगों को समर्पित करते हैं।” तीसरे स्थान पर आए एआईएमआईएम के उम्मीदवार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां तक कि मुसलमान मतदाताओं ने भी वोट बैंक की राजनीति का प्रयास करने वाली उस पार्टी को नकार दिया। चुनाव के नतीजे को राणे के राजनीतिक भविष्य को झटके के रूप में देखा जा रहा है। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राणे ने कहा, “मैं लोगों का जनादेश स्वीकार करता हूं। उन्होंने भावनात्मक आधार पर वोट दिया न कि विकास के आधार पर, जो मेरा मुद्दा था। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने नए उत्साह के साथ मेरा सहयोग किया। हालांकि मुझे किसी को यह सलाह देने की जरूरत नहीं है कि मुझे भविष्य में क्या करना चाहिए।”

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने हार को महत्व न देते हुए कहा कि राणे मजबूत नेता हैं और हार उन्हें डिगा नहीं सकती। चव्हाण ने कहा, “वह पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं और भविष्य में हमारा नेतृत्व जारी रखेंगे। चुनाव परिणाम का उनके भविष्य पर प्रभाव डालने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।” प्रदेश में चव्हाण द्वारा कांग्रेस की पतवार थामने तथा दो महीने पहले ही संजय निरूपम को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के बाद यह चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending