Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रामपुर में वाल्मीकि समाज के लोग बने मुस्लिम, विवाद गहराया

Published

on

rampur-valmiki-controversy

Loading

रामपुर/मुरादाबाद। यूपी सरकार के कद्दावर नेता आजम खान के गढ़ रामपुर की वाल्मीकि बस्ती में अपना घर बचाने के लिए 800 से ज्यादा वाल्मीकियों ने मुस्लिम टोपी पहनकर सांकेतिक धर्म परिवर्तन कर लिया। उनके ऐसा करते ही हड़कम्प मच गया। इन लोगों ने विधिवत धर्म परिवर्तन तो नहीं किया लेकिन मुस्लिम टोपी पहनकर नारे जरूर लगाए। दरअसल इन लोगों के घर रामपुर के तोपखाना इलाके में बन रहे एक शॉपिंग मॉल तक आने वाली सड़क चौड़ी करने के लिए ढहाए जाने हैं। इनका कहना है कि हो सकता है कि इस्लाम धर्म कबूल करने से उनके घर भी बच जाएं। मामले में भाजपा और विहिप ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है जिससे माहौल और गर्मा गया है।

वाल्मीकि बस्ती के कुछ लोगों के घरों को गिराने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने कुछ दिनों पहले उन पर लाल निशान लगा दिए थे। लोगों का कहना है कि उनके मकानों पर लाल निशान नगर पालिका के ड्राफ्ट्समैन सिब्ते नबी की मौजूदगी में लगाए गए। इनका यह भी कहना है कि नबी एक मंत्री का करीबी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नबी ने यह भी कहा कि इस्लाम धर्म अपनाने पर किसी का भी मकान नहीं गिराया जाएगा।

ये परिवार बीते चार दिन से मकान बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने नरमी नहीं दिखाई। इसके बाद इन लोगों ने घर बचाने के लिए इस्लाम कबूल करने का ऐलान कर दिया। अपना घर बचाने के लिए 800 से ज्यादा वाल्मीकियों ने अम्बेडकर जयंती यानी मंगलवार का दिन चुना। बस्ती के लोगों ने टोपी पहनकर अल्ला-हु-अकबर के नारे भी लगाए लेकिन इन्हें कलमा पढ़ाने के लिए कोई मौलाना राजी नहीं हुआ। मौलाना फुरकान रजा का कहना था कि लालच के लिए इस्लाम अपनाना गुनाह है। ये लोग बस्ती को बचाने के लिए इस्लाम कबूल करना चाहते थे, इसलिए मैंने उनका आग्रह स्वीकार नहीं किया। माहौल गर्म होता देख प्रशासन भी सतर्क हो गया और राजनीतिक दलों की वाल्मीकि बस्ती में एंट्री बंद कर दी। यहां के अमर आदिवासी का कहना है कि पूरी बस्ती को पुलिस ने घेर लिया है। किसी भी मौलाना को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। वाल्मीकि समाज के भीम अनार्य का भी कहना था कि किसी भी इस्लामी धर्म गुरु को धर्म परिवर्तन कराने के लिए उनके पास नहीं आने दिया जा रहा है।

इस बीच पुलिस व्यवस्था को धता बताकर फायर ब्रांड विहिप नेता साध्वी प्राची रामपुर पहुंच गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के मंत्री मोहम्मद आजम खान के इशारे पर वाल्मीकि समाज पर जुल्म किया गया है ताकि उन्हें धर्म बदलने को मजबूर किया जा सके। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी आजम को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन नहीं होने दिया जाएगा और न ही उनके मकान टूटने दिए जाएंगे। दूसरी ओर भाजपाई धक्कामुक्की करके अनशन स्थल पर भी पहुंच गए। भाजपाइयों ने बाद में डीएम आवास के सामने भी धरना दिया।

वहीं, रामपुर के डीएम सीपी त्रिपाठी ने कहा है कि ‘इन लोगों को यहां से हटाकर कांशीराम आवास योजना में घर दिया जा रहा है। ये लोग कोर्ट से मुकदमा हार गए हैं और अब बस्ती खाली करवाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड रिजल्ट: हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम तो इंटर में शुभम वर्मा ने किया, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम ने अपनी सफलता का परचम लहराते हुए टॉप किया है। वहीं, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शुभम वर्मा ने बाजी मारते हुए पहले पायदान पर अपना कब्जा जमाया।

आप नीचे दी गई लिस्ट में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के नाम चेक कर सकते हैं।

हाईस्कूल के टॉप 3 टॉपर्स लिस्ट

प्राची निगम- रैंक 1
दीपिका सोनकर- रैंक 2
नव्या सिंह- रैंक 3
स्वाती सिंह- रैंक 3
दीपांशी सिंह सेंगर रैंक 3
अर्पित तिवारी- रैंक 3

इंटरमीडिएट के टॉप 3 टॉपर्स लिस्ट

शुभम वर्मा- रैंक 1
विषु चौधरी – रैंक 2
काजल सिंह- रैंक 2
राज वर्मा- रैंक 2
कशिश मौर्या- रैंक 2
चार्ली गुप्ता- रैंक 2
सुजाता पांडे- रैंक 2
शीतल वर्मा- रैंक 3
कशिश यादव- रैंक 3
आदित्य कुमार वर्मा- रैंक 3
अंकक्षा विश्वकर्मा- रैंक 3
पलक सिंह- रैंक 3

Continue Reading

Trending