बिजनेस
व्यापार घाटा बढ़कर 13.35 अरब डॉलर हुआ
नई दिल्ली| देश का व्यापार घाटा अक्टूबर महीने में साल-दर-साल आधार पर 26.06 फीसदी बढ़कर 13.35 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 10.59 अरब डॉलर था। यह जानकारी सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से मिली। माह-दर-माह आधार पर हालांकि घाटा 6.31 फीसदी कम रहा। व्यापार घाटा सितंबर में 14.25 अरब डॉलर का था।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, “अप्रैल-अक्टूबर 2014-15 में व्यापार घाटा 83.756 अरब डॉलर अनुमानित था, जो अप्रैल-अक्टूबर 2013-14 के दौरान 87.319 अरब डॉलर था।” भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में कुल निर्यात साल-दर-साल आधार पर 5.04 फीसदी कम 26.09 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 27.48 अरब डॉलर था।
अप्रैल-अक्टूबर अवधि में निर्यात 4.72 फीसदी अधिक 189.79 अबर डॉलर रहा, जो साल भर पहले 181.23 अरब डॉलर था। आयात अक्टूबर में 3.62 फीसदी अधिक 39.45 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 38.07 अरब डॉलर था। आयात अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 1.86 फीसदी अधिक 273.55 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 268.55 अरब डॉलर था। अक्टूबर में तेल आयात 12.36 अरब डॉलर रहा, जो साल भर पहले के 15.29 अरब डॉलर से 19.2 फीसदी कम है। यह अंतर्राष्ट्रीय तेल मूल्य में कमी और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण हुआ।
अप्रैल-अक्टूबर अवधि में तेल आयात 0.5 फीसदी घटकर 94.84 अरब डॉलर रहा, जो साल भर पहले 95.30 अरब डॉलर था। अक्टूबर में गैर तेल आयात 18.9 फीसदी बढ़कर 27.08 अरब डॉलर रहा, जो साल भर पहले 22.78 अरब डॉलर था। अप्रैल-अक्टूबर में गैर तेल आयात 3.2 फीसदी बढ़कर 178.70 अरब डॉलर रहा, जो साल भर पहले 173.24 अरब डॉलर था।
अन्तर्राष्ट्रीय
भारत नहीं आएंगे एलन मस्क, दौरा हुआ स्थगित, ये है वजह
नई दिल्ली। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की भारत यात्रा स्थगित हो गई है। एलन मस्क नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले थे। भारत दौरा स्थगित करने की वजह बताते हुए मस्क ने कहा कि वह अभी कंपनी के कार्यों में बहुत बिजी हैं। एलन मस्क ने एक्स पर लिखा, दुर्भाग्य से टेस्ला के दायित्वों के कारण भारत की यात्रा में देरी हुई, लेकिन मैं इस साल के अंत में यात्रा के लिए बहुत उत्सुक हूं।”
मस्क का आने वाले सोमवार को पीएम मोदी से मिलने का प्लान था। इस मुलाकात में मस्क कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाले थे। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद मस्क भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा करने वाले थे। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक अभी ये सामने नहीं आया है कि मस्क ने अपनी यात्रा स्थगित क्यों की है। टेस्ला और पीएम मोदी का अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि पिछले साल जून में मस्क ने पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। उस समय मस्क ने कहा था कि उन्होंने 2024 में भारत की यात्रा करने की योजना बनाई है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर