Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर एनसीबी का छापा, गांजा मिलने की बाद हुईं गिरफ्तार

Published

on

Loading

मुंबई। ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह के घर छापा मारा है। इस दौरान भारती सिंह के घर से गांजा बरामद हुआ है। इसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की| एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ(गांजा) मिला है।

बता दें कि बॉलिवु़ड में ड्रग्स की जांच के लपेटे में अब तक कई सिलेब्रिटीज़ के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से यह शुरुआत हुई और इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स जैसे कई नामों के सामने आने का यह सिलसिला जारी है।

एनसीबी ने इस महीने की शरुआत में अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ की थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- “मेरा ड्रग्स से लेना देना नहीं है, वो ये जान गए हैं। एनसीबी अच्छा काम कर रही है। केस से जो लोग जुड़े हुए हैं, उनके जरिए उन्हें पूछताछ करनी थी। टीम कमाल की है। उनकी जांच से सहमत हूं। जो आरोप लगाए गए थे, उनके प्रिस्क्रिप्शन मिल गए हैं। समीर वानखेड़े जैसे और ऑफिसर होने चाहिए। जांच में पूरा सहयोग दिया और सभी सवालों के जवाब दिए हैं।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending