Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार अपने कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में करने जा रही बड़ा बदलाव

Published

on

Loading

मोदी सरकार अपने कर्मचारियों के रिटायरमेंट नियमों में बदलाव करने जा रहा हैं। यह बदलाव सेना में काम करने वाले कर्मचारियों और उसके अधिकारियों को लेकर हैं। सरकार इसको लेकर आदेश जारी कर सकती हैं।

Bhai dooj Special : बहन-भाई के प्रेम का त्योहार भाई-दूज, जानिए टीके का शुभ मुहूर्त

रिटायरमेंट नियमों में होंगे 7 बड़े बदलाव..

मिली जानकारी के मुताबिक सेना के तकनीकी विभाग के अधिकारियों और जवानों के रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाई जा सकती हैं।

मोदी सरकार सेना के जवानों और अधिकारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने पर चर्चा कर रही हैं। बहुत जल्द आदेश जारी हो सकता हैं।

भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और नौसेना में समकक्ष अधिकारियों की रिटायरमेंट की मौजूद 54 साल की उम्र को बढ़ाकर 57 साल किया जा सकता हैं।

मेजर जनरलों की मौजूदा रिटायरमेंट की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 59 साल किया जा सकता है।

रसद, तकनीकी और चिकित्सा विभाग में जूनियन कमीशन अधिकारियों और जवानों की रिटायमेंट की आयु बढ़ाकर 57 साल कर दी गई है।

लेफ्टिनेंट जनरल की रिटायमेंट की आयु पहले की ही तरह 60 साल रहेगी।

बिग्रेउियर और उनके समकक्ष अधिकारियों की मौजूदा रिटायरमेंट 56 साल की उम्र को बढ़ाकर 58 साल किया जा सकता हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending