Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार चुनाव रिजल्ट: हसनपुर विधानसभा सीट पर तेजप्रताप 1500 वोटों से पीछे

Published

on

Loading

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में एनडीए स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ 131 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, महागठबंधन 100 सीटों पर आगे है। उधर, हसनपुर विधानसभा सीट पर तेजप्रताप यादव पीछे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक तेज प्रताप यादव को 6416 वोट मिले हैं जबकि जदयू के राज कुमार को 8 हजार के करीब वोट मिले हैं. बता दें कि तेजप्रताप यादव राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे हैं। खुद तेजस्वी यादव ने उनके लिए कई बार रैली की।

समस्तीपुर जिले में आने वाली इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और जेडीयू के बीच मुकाबला है। आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के चुनाव मैदान में उतरने से लड़ाई दिलचस्प हो गई है। वहीं जेडीयू ने राज कुमार राय, एलजेपी ने मनीष कुमार को मैदान में उतारा है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending