Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म मेहंदी में रानी मुखर्जी संग काम करने वाले एक्टर फराज खान का 46 वर्ष की आयु में निधन

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म मेहंदी में रानी मुखर्जी के साथ काम कर चुके एक्टर फराज खान का निधन हो गया है। वो 46 साल के थे। फराज पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि बीते दोनों उनकी बीमारी की खबर सुनने के बाद सलमान खान ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। जब तक उनका बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज चलता रहा, सलमान ने उनके सभी बिल्स का भुगतान किया था। उन्होंने फराज के परिवार पर किसी भी तरह का आर्थिक बोझ नहीं आने दिया था।

उधर, पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर फराज के निधन की खबर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर फराज के जाने पर दुख जाहिर किया है।
पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा है- भारी दिल के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि फराज खान अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। आप सभी की मदद और दुआ के लिए शुक्रिया। उनके परिवार के लिए सभी प्रार्थना करें। उनके जाने के बाद जो शून्य पैदा हुआ है उसे भरना अब मुमकिन नहीं होगा। वहीं एक और ट्वीट कर पूजा भट्ट ने उम्मीद जताई है कि फराज के गाने हमेशा याद रखे जाएंगे और हमेशा लोगों के दिल में बजते रहेंगे।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending