Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की फेमस टिक टॉक स्टार ने छोड़ा देश, कहा- यहां के लोगों की मानसिकता खराब

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की टिक टॉक स्टार जन्नत मिर्ज़ा लोगों से दुखी होकर जापान शिफ्ट हो गई हैं। जन्नत मिर्ज़ा को टिक टॉक वीडियो बनाने के चलते पाकिस्तान में ताने सुनने पड़ते थे। इतना ही नहीं लोग उनके वीडियो अश्लील कमेंट भी करते थे। हालांकि बीते दिनों पाकिस्तान सरकार ने टिक टॉक पर बैन लगा दिया था जिसका खुद जन्नत मिर्ज़ा ने समर्थन किया है।

जन्नत टिकटॉक पाकिस्तान की बड़ी स्टार हैं और भारत और अमेरिका समेत कई देशों में बहुत पॉपुलर हैं। भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत कई देशों में टिकटॉक पर जन्नत के लाखों प्रशंसक हैं। जन्नत के इंस्टाग्राम पर भी 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पिछले कुछ सालों में टिकटॉक पूरी दुनिया में काफी ज्यादा हिट हुआ। जन्नत के पाकिस्तान छोड़कर जापान चले जाने की खबर के चलते उनके प्रशंसक दुखी हैं।

पाकिस्तान में टिकटॉक बैन होने से पहले ही जन्नत मिर्जा देश छोड़कर जापान शिफ्ट हो गईं। जन्नत ने कहा कि पाकिस्तान बहुत ही प्यारा और खूबसूरत है, लेकिन वहां के लोगों की मानसिकता बहुत ज्यादा खराब है और यही वजह है कि अब वो वापस नहीं आएंगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending