Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गोंडा: जमीन हड़पने के लिए पुजारी ने खुद पर करवाया था हमला, सात गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुजारी पर हुए हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को जांच में पता चला है कि पुजारी सम्राट दास ने जमीन हड़पने के लिए खुद पर हमला करवाया था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

गोंडा पुलिस ने शनिवार को इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरेमनोरमा गांव के हरिद्वार सिंह बाग से मुन्ना सिंह, विपिन, नीरज सिंह, सोनू सिंह, महंत सीताराम, शिव शंकर सिंह और विनय कुमार को गिरफ्तार किया। गोंडा के एसपी शैलेष पांडेय ने कहा कि सम्राट दास को कंधे पर गोली लगी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने सोनू सिंह, महंत सीताराम, और मुन्ना सिंह के पास से देसी तमंचा जब्त किया है। मुन्ना ने कथित तौर पर पुजारी पर गोली चलाई थी, जिसके बाद पुजारी ने दावा किया कि अमर सिंह ने मुकेश सिंह, भयहरण सिंह और दरोगा सिंह के साथ मिलकर उस पर हमला किया था, जब वह 10-11 अक्टूबर की रात मंदिर में सो रहा था। गोंडा एसपी ने कहा कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद था।

अभियुक्त विनय कुमार यहां तक कि अमर सिंह के खिलाफ आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस प्रकार दोनों ने अमर सिंह को फंसाने की साजिश रची।” पुलिस ने पुजारी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी और उसी दिन दरोगा और भयहरण को गिरफ्तार किया था। अब, वे रिहा कर दिए जाएंगे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending