Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कंगना की मां ने अमित शाह को बोला थैंक्स, कहा- आपने बेटी को सुरक्षा न दी होती तो जाने क्या होता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मुंबई में अपना ऑफिस तोड़े जाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस लगतार शिवसेना पर हमलावर हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह 3 ट्वीट किए। उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधीजी, एक महिला होने के नाते आप महाराष्ट्र में अपनी सरकार द्वारा मेरे साथ किए गए बर्ताव से दुखी नहीं हैं? क्या आप डॉ. अंबेडकर के बनाए संविधान के सिद्धांतों का पालन करने की अपील अपनी सरकार से नहीं कर सकती हैं?’कंगना ने यह भी कहा कि बाल ठाकरे को डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी। एक्ट्रेस का चार दिन में शिवसेना पर तीसरा बड़ा बयान है।

उद्धव कंगना की मां आशा रनौत ने कंगना को सुरक्षा मुहैया करवाए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। कंगना की मां ने कहा, ‘पूरे भारत की जनता की दुआएं उसके साथ है। मेरी बेटी पर मुझे गर्व है कि वह हमेशा सच्‍चाई के साथ है। हम केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और अमित शाह जी का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्‍होंने मेरी बेटी को सुरक्षा दिया। हमलोग शुरू से कांग्रेस पार्टी के थे। हमारे दादाजी भी शुरू से कांग्रेसी थे। लेकिन फिर से हमें सपोर्ट मिला किसका अमित शाह जी का जिन्‍होंने मेरी बेटी को सपोर्ट किया। हम उनका धन्‍यवाद करते हैं। बेटी को मेरी दुआ है।’

कंगना की मां आश देवी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर का भी धन्‍यवाद किया। अमित शाह जी का कंगना को सुरक्षा देने के लिए धन्‍यवाद, यदि उसे सुरक्षा नहीं दी जाती तो पता नहीं उसके साथ क्‍या होता।

#kanganaranaut #asharanaut #amitshah #bmc

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending