Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी: महाराजगंज में प्रेमी जोड़े को पोल से बांधकर जमकर पीटा, इतने से भी मन नहीं भरा तो..

Published

on

Loading

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने एक प्रेमी जोड़े को पोल से बांधकर जमकर पीटा। घटना 10 दिन पहले की है जिसका वीडियो अब जाकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारर कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा, वीडियो का संज्ञान लेते हुए महाराजगंज जिले के गुघली पुलिस स्टेशन में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला लड़की के परिवार से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पोक्सो अधिनियम के तहत लड़के के खिलाफ है। लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एसपी ने कहा, दूसरा मामला उन लोगों के खिलाफ है जिन्होंने जोड़े को बांध दिया था और उनकी पिटाई की थी, जबकि तीसरा मामला आईपीसी की धारा 228 (ए) के तहत उस सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्ज की गई है जिसने पीड़ितों की पहचान उजागर करते हुए वीडियो प्रसारित किया था।

पुलिस ने कहा कि जोड़े पर हमला करने वालों की पहचान भोलू प्रजापति, पवन प्रजापति, सहिलेश यादव, अजीत, मोहित, विश्वामित्र, मंजीत यादव, फूलबदन यादव और अवधेश प्रजापति के रूप में की गई है।

#uttarpradesh #maharajganj #lover #police

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending