Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बॉडीबिल्डर सतनाम खटड़ा का हार्ट अटैक से निधन, सबसे बड़ी बाइसेप्स का था रिकार्ड

Published

on

Loading

फतेहगढ़। अपने बाइसेप्स के बदौलत लाखों फैंस बनाने वाले फतेहगढ़ साहिब के गांव भलमाजरा निवासी बॉडी बिल्डर और माडल सतनाम खटड़ा की शनिवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह 31 साल के थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं थी। सतनाम को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। शुक्रवार को परिजन उन्हें पास के अस्पताल ले गए जहां कोरोना के डर से डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया।

इसके बाद सतनाम के परिजन उन्हें लुधियाना के अपस्ताल ले जाने के लिए कार से निकले। कार में भी सतनाम को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद कार के शीशे खोल दिए गए। इस बीच उन्हें खून की उलटी आई और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

सतनाम कनाडा और अन्य कई देशों में कबड्डी खेल चुके थे। फिर बॉडी बिल्डिंग का शौक लगा। नशा छोड़ने वाले युवाओं के लिए वह रोल मॉडल था। कोच रोहित खेड़ा से ट्रेनिंग लेकर नामी बॉडी बिल्डर बने और सोशल मीडिया पर भी लाखों की तादाद में प्रशंसक बनाए। उनके 26 इंच के बायसेप्स के युवा काफी दीवाने थे। सतनाम खटड़ा के इंस्टाग्राम पर 3.84 लाख और फेसबुक पर 49 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

#satnamkhattra #death #bodybuilder

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending