Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मां के साथ घर से भागी एकता कपूर के सीरियल की 19 साल की एक्ट्रेस, बोली- पापा मार डालेंगे

Published

on

Loading

मुंबई। एकता कपूर के बालाजी फिल्म्स द्वारा निर्मित टीवी धारावाहिकों में काम करने वाली 19 साल की एक्ट्रेस ने खुद की जान को अपने पिता से खतरा बताया है। एक्ट्रेस का नाम तृप्ति शखधर है। तृप्ति का कहना है उसके पिता उसकी शादी जबरदस्ती किसी से करना चाहते हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो पिता ने उसकी पिटाई कर दी। मां मचाने आई तो उन्हें भी पीटा। इन सबके बाद मां-बेटी घर से भाग गई। अब तृप्ति के पिता उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तृप्ति ने कहा कि मेरे पिता किसी भी हद तक जा सकते हैं। वो पुलिस को हमारे लापता होने की झूठी रिपोर्ट करेंगे, ताकि हमें ढूंढकर मार सके। वो बहुत चालाक हैं और कुछ भी कर सकते हैं।

तृप्ति का कहना है कि उनके पिता मर्जी के खिलाफ शादी कराना चाहते हैं। यही वजह है कि वो जबरदस्ती अब पूरे परिवार को टॉर्चर कर रहे हैं। इतना ही नहीं बात ना मानने पर तृप्ति शंखधर के पिता उनको जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक कई बार तृप्ति शंखधर और उनकी मां पर पिता हाथ उठा चुके हैं। दोनों आए दिन उनकी मारपीट का शिकार हो रही थीं।

एक्ट्रेस तृप्ति शंखधर ने सोशल मीडिया पर पूरा मामला बताते हुए कई वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे पिता उसे और उनकी मां को लगातार टॉर्चर कर रहे हैं। तृप्ति शंखधर ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस से मदद मांगने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। एक्ट्रेस तृप्ति शंखधर ने बताया कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए घर से भागना पड़ा है।

#actress #father #ektakapoor #triptishankhdhar

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending