Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सीएम योगी बोले, रोम की बात करने वाले अब राम-राम चिल्लाने लगे हैं

Published

on

Loading

उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग तिलक-तराजू के नाम पर समाज में जहर घोलते हैं। राम और परशुराम में भेद बताकर गंदी सियासत करते हैं। जातिवादी, विभाजनकारी, कुत्सित मानसिकता रखते हैं। उन्हें जवाब देश की जनता देगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही लोग हैं जो जातिवाद का झंडा लेकर चलते हैं। ये लोग वही लोग हैं, जो कन्नौज के नीरज मिश्र नाम के एक ब्राह्मण का सिर कटवा के मंगवाते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सबके लिए ये गौरव का विषय है कि 492 वर्षों से चला आ रहा विवाद खत्म हुआ है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की ताकत का कुछ लोगों को अंदाजा नहीं था। गृह मंत्री अमित शाह ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया था, ठीक एक साल बाद राम मंदिर विवाद को खत्म कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश

मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट

Published

on

Loading

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।

शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।

 

Continue Reading

Trending