Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

साथी डॉक्टर ने इस तरह की थी महिला डॉक्टर की हत्या, हुआ गिरफ्तार

Published

on

Loading

आगरा। आगरा में महिला डॉक्टर योगिता गौतम के हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विवेक तिवारी भी पेशे से एक डॉक्टर है जो जालौन का रहने वाला है। विवेक तिवारी का कहना है कि वो और योगिता पिछले सात साला से रिलेशन में थे। उसने पुलिस को बताया कि मैं योगिता से शादी करना चाहता था। मगर, योगिता जल्दी शादी करने को कह रही थी। आरोपी ने उससे कहा था कि बहन की शादी के बाद वह शादी कर लेगा। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था।

कुछ दिन पहले योगिता ने उससे बात करना भी बंद कर दिया था। इस दौरान उसका मोबाइल भी व्यस्त रहता था। इस कारण वे उस पर शक भी करने लगा। इसी दौरान वो योगिता से मिलने के लिए आगरा आया था। दोनों कार में थे तभी उसकी योगिता से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में आकर उसने योगिता का गला घोंट दिया।

उसने आगे कहा, तब मुझे एहसास हुआ कि वह अभी भी जिंदा होगी, इसलिए मैंने उसके सिर पर चाकू से वार किया। तिवारी ने कहा कि फिर उसने एक एकांत स्थान पर शव को ले जाकर फेंक दिया और उसे लकड़ियों से ढंक दिया। पुलिस ने बुधवार को आगरा में एस एन मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली डॉक्टर योगिता गौतम का शव बरामद किया था। डॉक्टर के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शव बमरौली कटारा के पास राजमार्ग के किनारे बरामद किया गया था। मृतका के भाई मोहिंदर कुमार गौतम ने एम. एम. गेट पुलिस स्टेशन में विवेक तिवारी के खिलाफ उसकी बहन का अपहरण करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई थी। एसओजी जालौन की एक टीम तिवारी को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए आगरा लेकर आई है। तिवारी पीड़िता से एक साल सीनियर था।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending