Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बार-बार सैनिटाइजर से हाथ साफ करना हो सकता है खतरनाक, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने दी चेतावनी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप भी बार बार सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्थ सर्विसेज के एडिशनल डायरेक्टर जनरल डॉ. आरके वर्मा ने कहा है कि लोगों को बार बार सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभी जो समय है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस तरह की वायरस से जुड़ी महामारी आएगी। खुद को बचाने के लिए मास्क पहनिए. समय-समय पर गर्म पानी पीते रहिए। हाथ धोते रहिए। लेकिन सेनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचिए।

हालांकि उन्होंने सेनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की वजह नहीं बताई। लेकिन स्वास्थ्य के जानकारों का कहना है कि सेनिटाइजर में एल्कोहल होता है। यह त्वचा से वायरस के साथ ही शरीर के लिए जरूरी बैक्टीरिया को भी मारता है। साथ ही ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा को भी नुकसान पहुंचता। सेनिटाइजर से स्किन सूख जाती है. इसके अलावा सेनिटाइजर यूज़ करते समय आग से दूर रहना भी जरूरी होता है। सेनिटाइजर को आंखों और मुंह से भी दूर रखना चाहिए।

जानकारों का कहना है कि साबुन से हाथ धोना सेनिटाइजर से ज्यादा कारगर और सुरक्षित है। सेनिटाइजर का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए।

नेशनल

अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’

Published

on

Loading

अमरोहा। पीएम मोदी ने अमरोहा के गजरौला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।’’

आपको बता दें कि जब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शमी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने शमी की पीठ थपथपाई थी और उनसे बात भी की थी। पीएम मोदी का ये वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुआ था।

अपने भाषण में आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

Continue Reading

Trending