Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद शाह का 28 साल की उम्र में निधन, कार्डिएक अरेस्ट से कई जान

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद शाह का कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। जुनैद केवल 28 साल के थे। उन्होंने जम्मू कश्मीर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उन्होंने इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने से उनके फैन्स को गहरा सदमा लगा है।

जुनैद शाह रणबीर कपूर की तरह हुबहू दिखते थे. उनका कद, स्टाइल, पेहराव सब रणबीर से मिलता जुलता था। जिस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग ज्यादा थी।

जुनैद ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से अपनी एमबीए की डिग्री पूरी की थी  लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में मॉडलिंग से की थी। जुनैद ने कोई फिल्मों में काम नहीं किया था लेकिन रणबीर कपूर की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए थे। कहा जाता हैं कि, लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहती थी।यही नहीं बल्कि रणबीर कपूर के पिता दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने जुनैद और रणबीर की फोटो शेयर कर ट्वीट किया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending