Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ की दिव्यांशी ने CBSE की 12वीं की परीक्षा में रचा इतिहास, हासिल किए 600 में 600 अंक

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ के नवयुग रेडियंस कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी जैन ने 12वीं की परीक्षा में 100% अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। दिव्यांशी ने 600 में 600 अंक हासिल किए हैं। दिव्यांशी जैन हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, इंश्योरेंस, संस्कृत और इंग्लिश विषयों से 12वीं की पढ़ाई कर रही थीं। इस साल की परीक्षा में उनके सभी विषयों में 100 फीसदी मार्क्स आए हैं।

दिव्यांशी ने कहा कि उसने कभी कोचिंग नही ली और सिर्फ स्कूल में पढ़ाए गए पाठ को रटने के बजाय समझ कर कंठस्थ करने का प्रयास किया। उसने शॉर्ट नोट्स बनाए, लेकिन कभी गाइड का सहारा नहीं लिया, बल्कि एनसीईआरटी की किताबो से ही पढ़ा। दिव्यांशी के पिता राजेश जैन स्टेशनरी का व्यवसाय करते हैं। वहीं मां सीमा जैन गृहणी हैं। उनकी बड़ी बहन श्रेयांशी जैन स्नातक में पढ़ती हैं। उनके पिता राजेश प्रकाश जैन ने कहा कि हमें बेटी पर गर्व है। उसने अपनी मेहनत से हमारा सपना पूरा कर दिया है।

दिव्यांशी को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बधाई दी है। ट्विटर पर अखिलेश ने लिखा है कि ‘सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली लखनऊ की छात्रा दिव्यांशी जैन को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

यह है दिव्यांशी की रिपोर्ट कार्ड
अंग्रेजी 100
संस्कृत 100
भूगोल 100
अर्थशास्त्र 100
इंश्योरेंस 100
इतिहास 100

#lucknow #divynashijain #12th result #cbse

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending