प्रादेशिक
कानपुर में पुलिसवालों की हत्या में शामिल रहे विकास दुबे के दो और करीबियों को पुलिस ने किया ढेर
कानपुर। कानपुर गोलीकांड में शामिल रहे विकास दुबे के दो करीबियों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। विकास के साथी प्रभात को कानपुर के पनकी और बबुआ दुबे उर्फ प्रवीण को इटावा में मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने विकास के साथी प्रभात मिश्रा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से चार पिस्टल और 44 कारतूस बरामद किए गए थे। इसमें 2 पिस्टल घटना के समय पुलिस से लूटी गई थीं।
फरीदाबाद की कोर्ट में पेश करने के बाद यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ला रही थी और एसटीएफ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी। कानपुर में आने पर पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी पंक्चर हो गई। इस बीच प्रभात मौका पाते ही पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। इसमें एसटीफ के दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं जवाबी फायरिंग में गोली लगने से प्रभात भी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
उधर, इटावा सिविल लाइन पुलिस ने कचौरा रोड पर एक मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया, जिसकी पहचान कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के सदस्य के रूप में की गई है। इटावा के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि बदमाश की पहचान कानपुर चौबेपुर के बिकरू निवासी बबुआ दुबे उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है, वह बिकरू कांड के आरोपितों में शामिल था और उसपर पचास हजार का इनाम भी घोषित है। उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक डबल बैरल बंदूक और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कानपुर इटावा हाईवे पर बकेवर इलाके के महेवा के पास सुबह 3 बजे एक स्विफ्ट डिजायर को लूट कर भाग रहे चार बदमाशों को सिविल लाइन इलाके में कचौरा रोड पर पुलिस ने घेर कर रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। बदमाशों की फायरिंग देख पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ। उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
#vikasdubey #prabhatmishra #uppolice #stf
प्रादेशिक
लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट
देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।
नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन