Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वापस काम पर लौटने लगे यूपी-बिहार के प्रवासी मजदूर, मुंबई-गुजरात जाने वाली ट्रेनें फुल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते जब देश में लॉक डाउन हुआ तो प्रवासी किसी तरह भागकर अपने अपने घरों को आ गए। उन्हें लगा कि स्थिति एक-दो महीनों में सुधर जाएगी तो वो दोबारा काम के लिए परदेस जायेंगे लेकिन जिस तरह कोरोना के केस बढ़ रहे हैं उनसे तो यही लगता है कि आगे आने वाले 6 महीने तक देश कोरोना की गिरफ्त में रहेगा। हालांकि प्रवासी मजदूर कोरोना के खौफ को किनारे रख ट्रेनों से एक बार फिर मुंबई, गुजरात काम के सिलसिले में निकल पड़े हैं।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल से मुंबई व गुजरात जाने के लिए एक बार फिर लोगों की भीड़ बढ़ रही है। यह श्रमिकों के काम पर वापसी के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामान्य ट्रेनों पर रोक लगा रखी है लेकिन इस दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ऐसे में जिस तरह से प्रवासियों की भीड़ एक बार फिर मुंबई और गुजरात के लिए आ रही है. उसे देखते हुए मौजूदा ​विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

मुबंई, दिल्ली एवं गुजरात छोड़कर अपने गांव लौटे प्रवासी श्रमिक एवं कामगार एक बार फिर अपने काम पर लौटने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगार सबसे ज्यादा गुजरात और मुंबई के लिए टिकट ले रहे हैं, जबकि बि​हार से गुजरात और मुंबई जाने वालों की भीड़ है। इसी तरह पश्चिम बंगाल से भी लोग मुंबई जाने के लिए एक बार फिर टिकट कराने लगे हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending